आरोग्य सेतु एप्प क्या है और यह कैसे काम करता है। इसके फायदे क्या हैं। दोस्तो आरोग्य सेतु एप्प एक ऐसा Health App है जिसे भारतीय सरकार के निर्देशन में बनाकर तैयार किया गया हैं. इसे भारत सरकार द्वारा CoronaVirusसे जुड़ी जानकारी में सहायता मिल सके इसके लिए तैयार कराया है। यह एप्प मुख्यतः कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे और जोखिम का आंकलन करने में मददगार है।
सरकरा द्वारा बनाये गये इस मोबाइल एप्लीकेशन को लोगों द्वारा बहुत ही तेजी से Install किया जा रहा है। अब तक करीब एक करोड़ से अधिक लोगों द्वारा Arogyasetu app को अपने Smartphone में Install कर लिया है।
दोस्तो आपको बता दें कि यह मोबाइल एप्लीकेशन आपके आस-पास मौजूद Corona Positive लोगों के बारे में जानकारी एकत्रित करता है। इसके लिए आपको अपना मोबाइल नम्बर और ब्लूटूथ एवं स्थान का उपयोग करके जानकारी हांसिल की जाती है।
Arogya setu ओpp कितनी भाषाओं में उपलब्ध है?
दोस्तो आपको बता दें कि Arogya Setu Apps को सम्पूर्ण देश में रहने वाली जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इस कारण इस कोरोनावायरस को हराने के लिए तैयार किये गये मोबाइल एप में 11 से ज्यादा भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है जिसमें Hindi, English, Gujrati, Marathi आदि कई अन्य भाषाएं हैं।
ज्यादा से ज्यादा भाषाओं के सपोर्ट के साथ आरोग्य सेतु एप को इस कारण तैयार किया गया हैं कि इससे सम्पूर्ण देश में बोली जाने वाली कई Languages बोलने वाले लोगों को इसका फायद मिल सके।
आरोग्य सेतु ऐप को किसके द्वारा तैयार किया गया है?
दोस्तो अरोग्य सेतु ऐप को Extraordinary Team के Engineers द्वारा Dovelop किया गया हैं। दोस्तो इस ऐप को बहुत कम रिसोर्सेस के साथ बहुत ही कम समय में बनाया गया हैं।
आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड और इस्तेमाल कैसे करें?- Arogya Setu Apps download and How Use
दोस्तो अगर आप इस आर्टिकल पर आये हैं तो स्वाभाविक हैं आप जानना चाहेंगे कि आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड और इंस्टाल कैसे किया जाये। तो आपको बता दू कि आरोग्य सेतु एप Android एवं IOS दोनों में वर्जन में तैयार किया गया हैं। इसे आप सबसे पहले आपको अपने मोबाइ के Play Store में जाकर “ArogyaSetu” Type करना है बगैर आरोग्य (Arogya) एवं सेतु (Setu) में स्पेश दिये। इस पर आपको यह मिल जायेगा। आपको परेशान न होना पड़े इसके लिए हमने नीचें इसके लिंक दिये हैं। आप इस लिंक पर क्लिक करके भी आसानी से आरोग्य सेतु एप को Install कर सकते हैं।
एंड्रॉयड: https://play.google.com/store/apps/details?id=nic.goi.aarogyasetu
आईओएस: https://apps.apple.com/in/app/aarogyasetu/id1505825357
तो आइये समझते हैं इसे Step by Step –
स्टेप 1- सबसे पहले आपको उक्त लिंक या प्ले स्टोर में जाकर Arogya Setu Apps को Install कर लेना है।
स्टेप 2- जब इसे आप आरोग्य सेतु एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लेंगे तो फिर आपको ‘Language’ सिलेक्ट करके ‘Next’ पर क्लिक कर देना है।
स्टेप 3- इसके बाद ‘Register Now’ आप्शन पर क्लिक करना है।
स्टेप 4– इसके बाद आपको Arogya Setu Apps के बार दी गयी Term and Conditions को अच्छे से पढ़ लेना हैं एवं “I Agree” बटन पर क्लिक कर देना हैं।
स्टेप 5– अब आपको अपना Mobile Number डालना है।
स्टेप 6- यहां आपको ब्लूटूत आदि के बारे में परमीशन देनी होगी एवं आपको पास एक OTP भेजा जायेगा Verification के लिए।
स्टेप 7– इस स्टेप में आफको अपनी व्यक्तिगत जानकारी को भरना है जैसे आपका name, Age, Profession, आप लास्ट 30 days में विदेश यात्रा आदि की है, इसके बाद आपको टिक मार्क करना होता है। इस option में ‘ Ready to Volunteer in the time of need’ यदि मार्क करना चाहते हैं तो कर सकते हैं और सब्मिट बटन पर क्लिक कर देना। आप चाहें तो इस स्काइप भी कर सकते हैं।
स्टेप 8- यहां आपको Covid-19 के बारे में समस्त जानकारी के साथ Self Assessment test का भी option मिलेगा, जहां आपको क्लिक कर देना है।
यहां एक chat Window खुल जायेगी जहां आपको सेहत और लक्षण से जुड़े कुछ सवाल पूछे जायेंगे। जब आप अपनी सारी डिटैल्स भर देंगे तो एप आपको बता देंगा कि आपको इस बीमारी से डरने की जरूरत है या नहीं। इसके साथ ही पीड़ित के बारे में भई जानकारी दे देगा।
स्टेप 9– इसके साथ ही Covid-19 की Do’s or Don’t एवं सेफ्टी मीजरमेंट आदि के लिए भी Arogya Setu Apps बहुत फायदेमंद है।
आरोग्य सेतु एप्प से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर-
हमारा डाटा कहां शेयर होगा?
सभी डेटा भारत सरकार के पास रखे गए हैं और केवल विश्लेषण और रिकॉर्ड बनाने के लिए उपयोग किया जाता है।
आरोग्य सेतु एप्प क्या है?
आरोग्य सेतु एप्प के माध्यम से आप अपने आस पास होने वाले कोरोना पॉजिटिव लोगो की पहचान कर सकते हो.
Aarogya setu app को कैसे Download किया जाये?
आप आरोग्य सेतु एप को Andriod play store, Apple app store, इसके आलावा आप सीधे- www.mygov.in/aarogya-setu-app से भी डाउनलोड कर सकते है।
आरोग्य सेतु एप्प में कितने भाषाओ को रखा गया है?
11 से अधिक भाषाओँ को रखा गया है. (support in More Then 11 Indian languages)
इस एप्प में खतरे के निशान का कोड क्या है?
ग्रीन कोड में सुरक्षित का निशान होता है और येलो कोड में खतरे का निशान दिया जाता है.
दोस्तो उम्मीद है कि आपको आरोग्य सेतु एप के बारे में दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी। उम्मीद करता हूं कि आप इस पोस्ट को अधिक से अधिक लोगों को शेयर करेंगे जिससे वह भी इस एप को इंस्टाल करके Covid-19 से मुकाबला कर सकें।
Leave a Reply