मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Madhya Pradesh Solar Pump Yojana, Madhya Pradesh Solar Pump Yojana 2020 Form
मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना :- दोस्तों आज आपको मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा अपने राज्य के किसानों के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना के बारे में बताने जा रहे है जो सीधे राज्य के किसानों से जुड़ी हुई है। प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई इस योजना के अंतर्गत सरकार प्रदेश के किसानों के लिए उनकी फसल को सिंचाई करने के लिए सोलर पंप वितरण करेगी। ताकि किसानों के खेतों में मौजूद फसल को समय पर पानी मिल सके।
दोस्तों आपको बता दे कि भारत एक कृषि प्रधान देश है इसलिए देश की लगभग 70% अर्थव्यव्यस्था खेतीं से जुड़ी होती है लेकिन जैसा की सभी जानते है कि भारत एक कृषि प्रधान देश होते हुए भी यहां के किसान की आर्थिक स्थिति ज्यादा बेहतर नही है हालांकि भारत सरकार से लेकर सभी राज्य सरकार किसानों की आय दोगुना करने और देश की कृषि व्यवस्था को बेहतर करने के लिए निरन्तर कार्य कर रही और अनेक योजनाओं के संचालन कर रही है।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के किसानों के लिए देश के लिए मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना योजना का शुभारम्भ किया है। जिसके बारे में आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सम्पूर्ण जानकारी जैसे कि इस योजना का किसानों को किस प्रकार मिलेगा, इसके किये जरूरी दस्तावेज़ क्या होने चाहिए और इसके आवेदन प्रक्रिया क्या है आदि को आपके साथ साझा करेंगे। तो अपनी अधिक जानकारी के लिए हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़े –
मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना क्या है? | Madhya Pradesh Solar Pump Yojana

मध्य प्रदेश राज्य में ऐसे कई किसानों के खेत है जहां पर खेतो तक पानी पहुंचाना काफी मुश्किल है जैसे कि या तो वहां बिजली का विकास नही या फिर फिर कृषि पम्पो हेतु सिंचाई करने के लिए कोई पंप कनेक्शन नही है। जिस कारण किसानों को खेतो में उपज तैयार करने में काफी समस्याओं को सामना करना पड़ता है। इसलिय अब किसानों की इस समस्या को समझते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना की शुरुआत की है।
योजना के अनुसार अब सरकार राज्य के ऐसे किसान जिनके खेतो तक पानी पहुंचाने मुश्किल है ऐसे किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए सोलर पंप उपलब्ध कराएगी। बता दे कि इस योजना के तहत राज्य सरकार केंद्र सरकार के मिलकर मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम के द्वारा 90 प्रतिशत का अनुदान राज्य के 18 हजार किसानों के लिए सोलर पंप उपलब्ध कराने के लिए प्रदान करेगी। ताकि किसानों को खेतो में उपज को पानी देने में किसी प्रकार की समस्या न हो। इस योजना से अब किसान व्यवसायिक व अन्य फ़सलों का उत्पादन कर सकेंगे साथ कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।
जो किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते है उन्हें इस योजना में अपना ऑनलाइन आवेदन करना होगा जिसके बारे में नीचे हमने विस्तार से बताया है। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो हमारे द्वारा नीचे दी गयी जानकारी को फॉलो करके इसमे अपना आवेदन कर सकते है।
मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश किसानों को दिया जाएगा।
- आवेदनकर्ता किसान का आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
- निवास प्रमाण पत्र
- खेतीं से जुड़े कागज़ात
- बैंक खाता
- पासपोर्ट फ़ोटो
- मोबाइल नंबर
मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना के लाभ
- राज्य के 18 हजार किसानों को इस योजना के अंतर्गत सरकार खेत में उपज सिचाई करने के लिए सोलर पंप उपलब्ध कराएगी।
- इस अंतर्गत सोलर पंप के लिए 90% अनुदान सरकार की तरफ से किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
- किसानों की आय में वृद्धि होगी।
- किसान अब आसानी से अपने खेत मे फसल को समय पर पानी दे सकेंगे ।
- राज्य की कृषि व्यवस्था बेहतर होगी।
मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ? | Madhya Pradesh Solar Pump Yojana 2020 Form
अगर आप मध्य प्रदेश निवासी है और खेतीं से जुड़े है तो इस का लाभ लेने के लिए नीचे दी गयी जानकारी को फॉलो करते हुए अपना पंजीकरण जरूर कर दे ताकि इस योजना के अंतर्गत आपको सरकार की तरफ सोलर पंप खरीदने के किये अनुदान सहायता प्राप्त हो सके-
- इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले किसान आवेदक को इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। आप यहां से क्लिक करके भी सीधे इसके वेबसाइट पर जा सकते है।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको नवीन आवेदन करें का विकल्प मिलेगा जहां आपको क्लिक कर देना है।
- अब यहां आपको एक पेज मिलेगा जहां आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी के माध्यम से इसे वेरीफाई कर लेना है।
- अब यहां आपको मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना से जुड़ा फॉर्म मिलेगा जहां आपको पूछी गयी जरूरी जानकारी जैसे आवेदकर्ता किसान का नाम, आधार कार्ड नंबर, पहचान पत्र संख्या, पता खेत सम्बंधित विवरण, मोबाइल नंबर, बैंक विवरण और आप किस प्रकार का सोलर पंप लेना चाहते है उसका प्रकार सेलेस्ट करके नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपका इस योजना में सफलता पूर्वक आवेदन हो चुका है।
- कुछ समय के बाद बैंक के द्वारा दस्तावेज सत्यापन के बाद आपके बैंक में इस योजना से जुड़ी अनुदान राशि भेज दी जाएगी।
निष्कर्ष
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही
मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना राज्य के किसानों के लिए काफी अच्छि योजना है इससे किसानों को अपनी उपज तैयार करने में काफी सहायता मिलेगी। जिससे राज्य की कृषि व्यवस्था में सुधार आएगा। साथ ही किसान की आय में वृद्धि होगी।
बाकी दोस्तों आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते है इसके बारे में आज हमने अपने इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से जाना। आशा करता हूँ कि दी गयी जानकारी आपको महत्वपूर्ण रही होगी और सफलता पूर्वक आप अपना योजना में आवेदन कर चुके होंगे।
Leave a Reply